आश्वासन तो खूब मिले लेकिन 20 साल में भी दूर नहीं हुई पेयजल की समस्या

Tarana jalsankat

तराना के सरस्वती नगर के रहवासी पानी की किल्लत से परेशान

तराना, अग्निपथ। इंसान की मूलभूत आवश्यता में पानी है और इस समस्या से वार्ड 15 में स्थित सरस्वती कॉलोनी के निवासी दो दशक से अधिक समय से जूझ रहे हैं। नगर परिषद हो या जनप्रतिनिधि कोई भी सिवा आश्वासन के कारगर कदम उठाने को तैयार नहीं है।

मालूम हो कि कॉलोनी में मात्र एक ट्यूबवेल चालू है जिसके सहारे पूरी कालोनी के लोग नम्बर लगा कर जैसे-तेसे पानी की पूर्ति करते हैं। यहां की एक गृहिणी ने बताया कि यदि नम्बर लगा कर पानी भरने में लग जाएं तो खाना बनाना और दूसरे काम प्रभावित होते हैं। कॉलोनी के ही सदानंद दीक्षित बताते हैं कि नगर परिषद में कई बार लिखित में पानी के लिए व्यवस्था करने सम्बन्धी आवेदन दिये परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पिछले 20 वर्षों से ज्यादा समय हो गया, विशेष रूप से गर्मी के मौसम मे यहां हाहाकार होता आया है परंतु नगर परिषद, सक्षम अधिकारी या जनप्रतिनिधि कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

खास बात यह कि चाहे नगर निकाय चुनाव हो या विधानसभा चुनाव हों, सरस्वती कॉलोनी मे पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप देने का भरोसा दिया जाता है और बाद में वादा पूरा होने के इंतजार के सहारे ही यहां के निवासी जलसमस्या से जूझते रहते हैं। सदानन्द दीक्षित ने विधायक और सांसद से यहां की जल समस्या के निराकरण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला अस्पताल से नवजात बच्ची हुई चोरी, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Fri Apr 22 , 2022
फोटो 1, 2, 3, 4, 5 अलग-अलग 27 टीमें बच्ची को तलाशने के लिए कर रही सर्चिंग देवास, अग्निपथ। जिला अस्पताल की समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अस्पताल में अब तक अनियमितता, भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे थे। अब एक बच्चा चोरी की घटना सामने आई […]
Dewas bachha chori 05

Breaking News