दुष्कर्म कर किशोरी को जहर दिया फिर खुद ने कीटनाशक पी लिया, आरोपी की हालत गंभीर

उज्जैन,अग्निपथ। झारड़ा में एक किशोरी ने जिस पर बंधक बनाकर दुष्कर्म के बाद जहर देने का आरोप लगाया उसकी हालत भी गंभीर है। वजह है आरोपी ने भी कीट नाशक पी लिया था। पांच दिन पूर्व की इस घटना में शनिवार तक युवक के होश में नहीं आने के कारण पुलिस सच का पता नहीं लगा सकी।

महिदपुर रोड स्थित झारड़ा के ग्राम अरनिया डेम की 17 वर्षीय किशोरी को 7 दिसंबर की रात परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया था। होश में आने पर 8 दिसंबर को किशोरी ने आरोप लगाया था कि गांव का ही भरत पिता सेवाराम (20) रात को उसे घर से उठाकर खेत में ले गया। हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया और फिर जहर दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।

पुलिस ने भरत पर पॉस्को एक्ट व दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला भरत को भी घटना के बाद परिजनों ने कीटनाशक पीने के कारण अस्पताल में भर्ती किया है। नतीजतन शनिवार तक उसकी स्थिति गंभीर होने से पूछताछ नहीं हो सकी, जिससे सच सामने नहीं आ सका।

खिडक़ी से खींचकर ले गया था

किशोरी ने पुलिस को बताया था कि 7 दिसंबर की रात माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे। भाई खेत पर था। वह भतीजी के साथ रात को घर पर अकेली थी। इसी दौरान भरत ने आकर दरवाजा बजाया। उसने बिना जाली लगी खिडक़ी से झांका तो भरत ने उसे खींच लिया। मुंह दबाकर प्रेमसिंह के खेत पर स्थित कुएं पर ले गया। वहां हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म करने के बाद जहर दे दिया। होश आया तो वह अस्पताल में थी।

आरोपी के बयान का इंतजार

किशोरी के बयान पर केस दर्ज किया है, लेकिन जिस पर आरोप लगाया उसे भी कीट नाशक पीने के कारण भर्ती किया गया है। हालत सुधरने पर उसके बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। -आकाश भूरिया,एएसपी देहात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरटीआई में जानकारी नहीं देना भारी पड़ा, अरुण जैन पर 25 हजार जुर्माना

Sat Dec 12 , 2020
समय पर राशि नहीं जमा की तो कटेगा वेतन उज्जैन,अग्निपथ। सूचना के अधिकार(आरटीआई) में जानकारी नहीं देना नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री अरुण जैन को भारी पड़ गया। राज्य सूचना आयोग ने उन पर 25 हजार रुपए जुर्माना लगा दिया। तय समय में राशि नहीं भरने पर निगम को […]

Breaking News