महंगाई के विरोध में दौलत गंज चौराहे पर 1000 से अधिक लोगों ने किए हस्ताक्षर

कांग्रेस कार्यकताओं ने दुकान -दुकान, घर-घर बांटे पर्चे

उज्जैन। दौलत गंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा महंगाई के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को दौलतगंज चौराहे पर 1000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए एवं दुकान- दुकान और घर- घर पहुंच कर कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ पर्चे बांटे।

उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम की संयोजिका माया राजेश त्रिवेदी एवं ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मुजीब भाई सुपारी वाले ने बताया कि पिछले 15 दिनों से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रत्येक वार्ड में हर एक चौराहे पर इस अभियान को चलाने का जो संकल्प लिया है उसके लिए बुधवार को अभियान तुरंत चौराहे पर चलाया गया।

जहां पर चौराहे पर आमजन और दुकानदारों को संबोधित कांग्रेस नेता योगेश शर्मा, विक्की यादव , असलम लाला, दिनेश जैन हाईकमान, चंद्रभान सिंह चंदेल , हेमंत सिंह चौहान, सुभाष यादव , प्रतीक जैन, नितिन जोशी , संजय विनायका , जाहिद नूर एडवोकेट , अशफाक खान , आसिफ कुरेशी आदि ने संबोधित किया।

वहीं कार्यक्रम में यश पटेल, सतीश शुक्ला,सुनील चौधरी ,इस्माइल भाई, सेराज बी , पप्पू खान, बबलू खान, हेमंत चौरसिया , उमेश भट्ट, राजेंद्र कांटे ,संजू पटेल मोहनपुरा , जितेंद्र शुक्ला, पंकज सोलंकी , इसाक खान , सुधीर यादव, इमरान शेख , इमरान बाबा, जहीर भाई आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम विश्वविद्यालय के पेटेंट को मिली अंतर्राष्ट्रीय ग्रांट

Wed Jul 28 , 2021
विद्यार्थी एवं शिक्षको के इंकुबेसन सेंटर के मार्गदर्शन में 2 अन्य महत्वपूर्ण पेटेंट का प्रकाशन उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के इंकुबेसन सेंटर एवं कम्प्युटर विज्ञान संस्थान संस्थान के निदेशक डॉ. उमेश कुमार सिंह के निर्देशन में सहयोगी संस्थानों के शिक्षकों एवं विक्रम विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली परियोजना […]

Breaking News