साइबर ठगों की नजर अब गरीबों पर: ऑनलाइन लोन देकर फांस रहे जरुरतमंदों को, प्रति सप्ताह वसूल रहे दोगुना ब्याज

loan scam Trap

मोबाइल डाटा लेकर राशि चुकाने पर भी कर रहे ब्लैकमेल

उज्जैन, (ललित जैन) अग्निपथ।अगर आप किसी ऑन लाइन कंपनी से लोन लेने के चक्कर में हैं तो सावधान हो जाइये। यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। साइबर ठग योजनाबद्ध तरीकों से गरीबों को लोन देकर जाल में फांस रहे हैं। वह जरुरतमंदों को मामूली लोन देकर प्रति सप्ताह दोगुना ब्याज तो वसूल ही रहे हैं।

सूद सहित राशि लौटाने पर भी कर्जदार बताते हुए ब्लैकमेल कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया, जिसमें एक व्यापारी 2& ऑन लाईन इंस्टेंट लोन कंपनियों के झांसे में फंस गया।

खाराकुॅआ स्थित मालवा नर्सरी निवासी फखरुद्दीन पिता जोयब अली की लक्ष्मीनगर चौराहे पर वाहनों के सीट कवर बनाने की दुकान है। करीब दो माह पहले जरुरत होने पर उसने केश बस नामक ऑन लाईन इंस्टेंट कंपनी से 10 हजार रुपए लोन लिया।

कंपनी ने एक सप्ताह में राशि लौटाने की शर्त पर ब्याज काट कर उसके अकाउंट में पांच हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। तय किया कि वह एक सप्ताह में 10 हजार रुपए भरेगा अन्यथा भारी पैनेल्टी भुगतना होगी।

यहीं से उसके ऑनलाइन कंपनियों के जाल में फंसने का सिलसिला शुरू हो गया। नतीजतन 2& कंपनियों से 60 हजार का लोन ले लिया और बदले में 1.50 लाख रुपए जमा करा दिए, लेकिन कंपनियां उसे अब भी बकाएदार बता रही है।

यहंी नहीं वसूली के लिए उसके परिचितों को कॉल कर उन्हें ग्यारंटर बताकर रुपए भरने के लिए दबाव बना रही है। नतीजतन परेशान फखरुद्दीन अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।

कई कर्जदारों को गंवाना पड़ी जान

ऑन लाइन कंपनियां प्रति सप्ताह के हिसाब से 5 से 50 हजार तक का लोन देती है। लेकिन 5 हजार रुपए मांगने पर 2500 रुपए तक एक सप्ताह का ब्याज काट कर राशि देती है।

लोन भरने के बाद भी वह रिकार्ड अपडेट नहंी करती या राशि भरने पर कंपनी खुद ही आपके नाम से नया लोन जारी कर कर्जदार बताते हुए धमकाती रहती है। याद रहे वर्ष 2019 से शुरू हुआ ऑन लाइन लोन का कारोबार पूरी तरह अवैध है इसके जाल में उलझकर हैदराबाद में कुछ लोगों ने आत्महत्या कर चुके हैं।

यह कंपनिया फैला रही जाल

फखरुद्दीन द्वारा की गई शिकायतनुसार उसने पीपी मनी, बेस्ट पैसा, हॉय के्रडिट, टाइमली केश, क्लीयर लोन, रूपी स्मार्ट, लोन क्यूब, केश माइन, लेंड मॉल, रायल रुपी, माय केश, कुबेर रुपी, केश बस, के्रडिट बस, रुपी नस, गोल्ड मेन, लोन साथी, रुपी किंग, यूनिटी केश, पॉकेट बैंक और लोन ड्रीम्स से ऑन लाइन लोन लिया था।

यह हो सकता है नुकसान

लोन के लिए बनाई वेबसाइट और पोर्टल की जानकारी के बिना लोन नहीं लेना चाहिए। कंपनियां आपके आधार कार्ड, मोबाइल एक्सेस का गलत इस्तेमाल कर सकती है। इसलिए लोग बैंक या समूह से लोन लें और किसी ऑन लाइन कंपनी से प्रताडि़त है तो संबंधित थाने में शिकातय करें। – रीमा यादव, प्रभारी रा’य साइबर सेल

डरे नहीं, कुछ नहंी कर सकती कंपनी

विभिन्न वेबसाइट पर आसानी से लोन के लिए अपनी लोन एप्लीकेशन के एड दिए जा रहे है। जरुरतमंद जब एप डाउन लोड कर लोन के रुपए की डिमांड रखता है तो कंपनी उसका मोबाइल एक्सेस, पेनकार्ड व आधार कार्ड व बैंक अकाउंट नंबर लेती है और मांगी गई राशि का ब्याज काट कर एक सप्ताह के लिए लोन दे देती है।

कर्जदार के कहीं हस्ताक्षर नहीं होते। ऐसे में वह राशि नहीं भरता है तो कंपनी कानूनन कुछ नहीं कर सकती इसलिए कर्जदार का मोबाइल रिकार्ड होने पर वह उसके रिश्तेदार, परिचितों को कॉल कर उन्हें ग्यारंटर बताते हुए राशि भरने के लिए ब्लैकमेल करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक हेक्टेयर पर मिलेगी दो बोरी खाद, ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराना भी जरूरी

Thu Nov 25 , 2021
बडऩगर,अग्निपथ। क्षेत्र में किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से एक हेक्टेयर जमीन के मान से दो बोरी खाद मिलेगी। इसके लिए खाद वितरण के समय किसानों को ऋण पुस्तिका साथ लाना जरूरी होगा। इसके साथ ही खाद की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए विकासखंड स्तर पर पांच सदस्यीय निगरानी […]

Breaking News