भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम की फर्जी नेम प्लेट लगाकर घूम रहा वाहन पुलिस ने पकड़ा, ड्रायवर फरार

Unhel Farzi nameplate on car

उन्हेल, अग्निपथ। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला को यह सूचना मिली की उन्हेल के टावर चौक स्थित चौराहे पर एक व्यक्ति जिला अध्यक्ष की नेम प्लेट लगाकर साथ ही सायरन हूटर लगाकर स्कॉर्पियो वाहन (एमपी 10 सीए 9495) घुमा रहा है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष बोरमुंडला ने अग्निपथ को बताया कि इस बात की सूचना देहात पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया को दी थी। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर उन्हेल थाने के टीआई डीआर जोगावत ने पुलिस दल भेजकर उक्त वाहन को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस की घेराबंदी को देखते हुए शाहरुख शाह वाहन छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जप्त कर चालक के खिलाफ पदनाम का दुरुपयोग करने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

आरटीओ रिकॉर्ड कुछ और ही बोल रहा है

पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त करने के बाद वाहन के दस्तावेज खंगालने के लिए पब्लिक आरटीओ विकल ऐप से पड़ताल की तो उक्त वाहन आरटीओ ऐप पर पंजीबद्ध ही नहीं है। उसके बाद दूसरी साइट कार इन्फो पर उक्त वाहन विजय पिता बी भास्कर रेड्डी निवासी खरगोन के नाम 26 अगस्त 2013 को आरटीओ रिकॉर्ड में दर्ज हुई है। इन्हीं आधार पर पुलिस वाहन के दस्तावेज तलाशने में जुट गई है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष के नाम की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा वाहन जप्त किया है। संबंधित के खिलाफ प्रकरण भी पंजीबद्ध कर दिया गया है। – डीआर जोगावत, टीआई, उन्हेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्लाट के बदले में नगद राशि स्वीकृत करने को लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन

Wed Dec 8 , 2021
मामला कुंडालिया डैम डूब प्रभावित ग्राम गोकुलपुर का नलखेड़ा, अग्निपथ। कुंडलिया डैम डूब प्रभावित क्षेत्र ग्राम गोकुलपुर के युवाओं द्वारा भूखंड के बदले में नगद राशि स्वीकृत करने की मांग को लेकर कलेक्टर सहित तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। 31 दिसंबर तक राशि नहीं मिलने पर तहसील कार्यालय पर धरना […]

Breaking News