महाकाल बनेंगे दूल्हा, 44 घंटे तक खुला रहेगा दरबार

3 क्विंटल फूलों से बना 11 फीट लंबा चढ़ेगा सेहरा, इंडोनेशिया और थाईलैंड के फूलों से सजा बाबा का आंगन

उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को भगवान महाकाल दूल्हा बनेंगे। महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की विशेष तैयारियां की जा चुकी हैं। महाशिवरात्रि के दिन (मंगलवार) तडक़े 3 बजे मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद गर्भगृह लगातार 44 घंटे तक खुला रहेगा। मंगलवार दोपहर 12 बजे सरकारी पूजन होगा। इसमें सिर्फ अधिकारी शामिल होंगे। बुधवार रात 11 बजे पट बंद होंगे और दर्शनों का सिलसिला थमेगा। बुधवार को भगवान महाकाल को 3 क्विंटल फूलों का सेहरा सजेगा।

महाशिवरात्रि पर्व कुछ लोग शिव प्राकट्य उत्सव के रूप में भी मनाते हैं। भगवान महाकाल को मंगलवार की सुबह भस्म आरती के बाद सतत जलधारा चढ़ेगी। पंचामृत अभिषेक पूजन के बाद सब सप्त ढाणी चढ़ेगी। रात 11 बजे से पंच वक्र पूजन, लघु रुद्र अभिषेक, महा न्यास, पंचामृत महा पूजन और श्रृंगार होगा। बुधवार 2 मार्च की सुबह सप्तधान्य अर्पण होगा। दोपहर 2 बजे भस्म आरती होगी।

पुजारी परिवार रखता है 9 दिन तक उपवास

पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया कि इस दिन उपवास पूजन करने से सालभर पूजा का पुण्य लाभ मिलता है। मंदिर के पुजारियों के परिवारों को भी 9 दिन तक उपवास होता है। अंतिम दिन पालना भोजन होता है। जिसमें मंदिर के सभी पुजारी शामिल होते हैं। त्योहार में लगने वाला 6 लाख से अधिक खर्च मंदिर समिति उठाती है।

इस तरह से रहेगी दर्शन व्यवस्था

जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग की व्यवस्था कर्कराज मन्दिर के पास की गई है। यहां से श्रद्धालुओं को ई-रिक्शा व मैजिक से नि:शुल्क गंगा गार्ड तक पहुंचाया जायेगा। गंगा गार्डन पर जूता स्टैण्ड की व्यवस्था की गई है। यहां से श्रद्धालु दातार अखाड़ा मार्ग से होते हुए चारधाम पार्किंग पर पहुंचेंगे तथा यहीं से बेरिकेटिंग में दर्शन के लिये लाइन में लगेंगे। दर्शन के बाद दर्शनार्थी निर्गम मार्ग से होकर बेरिकेटिंग से होकर हरसिद्धि मन्दिर मार्ग से होते हुए नृसिंह घाट होकर गंगा गार्डन जूता स्टेण्ड पर पहुंचेंगे।

100 किलो अकौए और 200 किलो देसी फूल से बनेगा सेहरा

भगवान महाकाल के लिए 3 क्विंटल फूलों से 11 फुट का सेहरा तैयार किया जा रहा है। इसमें 100 किलो अकौए और 200 किलो देसी फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। गर्भगृह और नंदीहाल को भी थाईलैंड और इंडोनेशिया के फूलों से सजाया गया है। इसके लिए 5 कारीगर बेंगलुरु से बुलाए गए हैं। महाशिवरात्रि पर यहां ३ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बाबा को स्वर्ण के जेवर, स्वर्ण का चंद्रमा, स्वर्ण का त्रिपुंड व स्वर्ण का तिलक लगेगा। मालीपुर के अजय परमार और उनके परिवार वाले सेहरा तैयार कर रहे हैं। सवा लाख बेलपत्र भी चढ़ाए जाएंगे।

1600 पुलिसकर्मियों के कंधो पर होगी दीपोत्सव  के सुरक्षा की कमान

आज महाशिवरात्रि के साथ शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव पर धार्मिक नगरी में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया गया है। जिसको लेकर सुरक्षा-व्यवस्था की कमान 16 सौ पुलिसकर्मियों को सौंपी गई है।

डीआरपी लाइन के आरआई जयप्रकाश आर्य ने बताया कि महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर के आसपास और शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था के लिये जोन का पुलिस बल तैनात किया गया है। सोमवार शाम से महाकाल मंदिर की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई थी। आज महाकाल मंदिर और आसपास के क्षेत्र में 800 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेगें।

शाम को क्षिप्रा के घाटों पर दीपोत्सव में भी करीब 400 अधिकारी और पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। महाकाल मंदिर की ओर आने वाले मार्गो बडऩगर रोड, आगररोड, इंदौररोड, देवासरोड पर भी पाइंट लगाये गये है। 16 सौ पुलिसकर्मी 8-8 घंटे की 2 शि टों में पुलिस बुधवार तक तैनात रहेगें।

सादी वर्दी में संदिग्धों पर नजर

महाशिवरात्रि पर देश विदेश से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के आ रहे है। मंदिर के आसपास हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार सुबह से दिखाई दे रही थी। भीड़ में श्रद्धाुलओं के साथ वारदात ना हो इसको लेकर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। महाकालघाटी, चौबीस खंबा मार्ग, हरिसिद्धि, चारधाम मंदिर के आसपास पुलिस संदिग्धों पर नजर बनाये हुए है। संदेह होने पर लोगों को पकड़ा भी जा रहा है। सोमवार को 5-6 संदिग्धों को पूछताछ के लिये महाकाल थाने लाया गया था। महिलाओं से छेड़छाड़ ना हो इस पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।

फेसबुक लाइव के माध्यम से देख सकते हैं सीधा प्रसारण

महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले शिवज्योति अर्पणम महोत्सव पर क्षिप्रा के तट पर 13 लाख दीपकों को प्रज्ववलित कर उज्जैन विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। जनसामान्य फेसबुक पर नगर पालिक निगम उज्जैन के फेसबुक लाइव से जुडक़र सीधा प्रसारण देख सकते है।

Next Post

शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव : आज उज्जैन बनाएगा वल्र्ड रिकार्ड

Mon Feb 28 , 2022
शिप्रा तट पर एक साथ लगेंगे 13 लाख दीपक, 21 लाख दीपक से रोशन होगा पूरा शहर उज्जैन. लगभग एक महीने की तैयारी के बाद आखिरकार परीक्षा की घड़ी आ पहुंची है। मंगलवार की शाम पूरे शहर के लिए परीक्षा का समय होगा। उज्जैन के हजारों लोग मिलकर शिप्रा तट […]