तीन दिनों तक बंद रहेगा गर्वमेंट कॉलोनी स्थित रेलवे फाटक

नागदा जं., अग्निपथ। रेलपथ नागदा के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि बेडावन्या-नागदा के मध्य बिरलाग्राम गर्वमेंट कॉलोनी को चंबल मार्ग से जोडने वाले मार्ग पर समपार फाटक क्रमांक 103 मरम्मत कार्य के चलते आगामी तीन दिवसों तक बन्द रहेगा।

उन्होंने बताया कि बेडावन्या-नागदा के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक 103 पर 20 से 23 जनवरी तक मरम्मत एवं ओवरहॉलिंग का कार्य किया जायेगा। कार्य के दौरान समपार फाटक पर सडक यातायात को पूर्णत: बन्द रखा जावेगा। ऐसे में उक्त दिनों को यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने अथवा मार्ग को बदलने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये संबंधी विभागों जिसमें अनुविभागीय अधिकारी, नागदा, थाना प्रभारी पुलिस थाना नागदा मण्डी, पुलिस थाना बिरलाग्राम, थाना प्रभारी रेल्वे सुरक्षा बल एवं स्टेशन अधिक्षक नागदा को भी सूचना प्रेषित कर दी गई है। फाटक के बंद रहने के दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में उज्जैन लाईन स्थित समपार फाटक 01ए, बिरलाग्राम ओवरब्रिज एवं इंगोरिया ब्रिज से जाने का मार्ग उपलब्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एटीएम पर बदमाशों ने बोला धावा गैस कटर से काटने का प्रयास

Wed Jan 20 , 2021
देवास, अग्निपथ। एबी रोड पर बीएनपी थाने के पास आवास नगर पर रोड पर स्तिथ एक्सिस बैंक के एटीएम पर बीती रात बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया। इसी दौरान एटीएम मशीन में आग लग गई।बदमाश एटीएम मशीन से रुपए ले […]

Breaking News