केंद्रीय राज्य मंत्री ने महिला हितग्राहियों से की चर्चा, वस्त्र मंत्रालय की योजनाओं से अवगत कराया

उज्जैन, अग्निपथ। भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय की केंद्रीय राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने मूलरूप क्राफ्ट इनोवेशन प्रोड्यूसर कंपनी का निरीक्षण किया गया। यहां तैयार प्रोडक्ट्स का अवलोकन किया गया।

अंजली भट्ट ने बताया कि मूलरूप द्वारा तैयार सामग्री जिसमे एंब्रॉयडरी द्वारा तैयार सूट, साड़ी, स्टॉल, बैग्स, कुशन, कढ़ाई की रिंग्स एवं ज्वैलरी को केंद्रीय राज्य मंत्री दर्शना जरदोश द्वारा काफी सराहा गया। आपने सभी महिला हितग्राहियों से चर्चा भी की एवं उन्हें वस्त्र मंत्रालय की योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर कार्यालय विकास आयुक्त इंदौर से सहायक निर्देशक अर्पणा देशमुख उपस्थित थीं।

साथ ही हथकरघा विभाग उज्जैन से सहायक संचालक शब्बीर अंसारी, प्रहर वर्धे, हस्तशिल्प विकास निगम से श्री शुक्ला उपस्थित थे। संचालन प्रेरणा दाभाड़े द्वारा किया गया। मंत्री दर्शना जरदोश का स्वागत प्रीति साठे एवं वैशाली साठे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अर्चना कुलश्रेष्ठ, ज्योति जोशी, ज्योति जयसिंघानी, तृप्ति परवाल, नेहा गुप्ता, चित्रा मेहता, शुभदा अरनके उपस्थित थी। 100 महिला हितग्राही भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

उज्जैन, अग्निपथ। कृषि विज्ञान केंद्र (राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय) उज्जैन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संस्था प्रमुख के मार्गदर्शन में ग्राम सिंगावदा में मनाया गया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.रेखा तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बराबर का दर्जा प्राप्त करवाना और उन्हें किसी भी अधिकार से वंचित न किया जाए। साथ यह दिवस महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक उलब्धियों का जश्न मनाने का होता है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी देश कभी भी वास्तव में प्रगति नहीं कर सकता अगर वह अपनी महिलाओं की क्षमता को दबा देता है।

डॉ.तिवारी ने महिलाओं को समूह के माध्यम से सशक्त होने हेतु अपनाने वाले विभिन्न लघु उद्योग के बारे में बताया। साथ ही उच्च शिक्षा हेतु लड़कियों को प्रेरित किया एवं जेंडर इक्वेलिटी के बारे में भी बताया। ग्रामीण स्तर पर वोकल टू लोकल वाले वैकल्पिक रोजगारों के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें महिलाओं में प्रथम स्थान श्रीमती लीना संजय कुशवाह (अम्बोदिया), द्वितीय स्थान सजनबाई चौहान (सिंगावदा), तृतीय स्थान सीता पाल (नईखेड़ी) तथा श्यामा धन्नालाल कुशवाह (अम्बोदिया) और बालिकाओं में प्रथम स्थान निशा मुकेश चौहान (सिंगावदा), द्वितीय स्थान कु.शिवानी राजेश हाडा (सिंगावदा), तृतीय स्थान कु.ऋषिका रमेश चौधरी (सिंगावदा) ने प्राप्त किया।

चयनित को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु पोर्टेबल वर्मी बेड भी ग्रामीणों को दिए गए। कार्यक्रम में अम्बोदिया, सिंगावदा और नईखेड़ी की कुल 25 महिलाएं एवं बालिकाएं लाभान्वित हुईं।

Next Post

वैदिक घड़ी ऐप पर साइबर अटैक, दो घड़ी और लगाने की तैयारी थी

Fri Mar 8 , 2024
पीएम नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी को वर्चुअली तौर पर किया था घड़ी का लोकार्पण उज्जैन, अग्निपथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन में स्थापित जिस विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का वर्चुअल लोकार्पण किया था, उस पर साइबर अटैक हुआ है। दरअसल महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, संस्कृति विभाग, मध्?यप्रदेश शासन द्वारा 8 मार्च […]