भौमिक के आश्वासन के बाद सिसोदिया ने समाप्त किया धरना

कलारिया बांध में डूब भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर 27 अगस्त से धरने पर बैठे थे सिसोदिया

सुसनेर, अग्निपथ। विगत 27 अगस्त से डॉक बंगला रोड पर सिंचाई विभाग के बाहर कलारिया बांध की डूब भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पूर्व मंडी अध्यक्ष दुल्हेसिंह सिसोदिया कलारिया ने 13 वे दिन सोमवार की दोपहर साढे 12 बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संगठन मंत्री तपन भौमिक के आश्वासन के बाद अपना धरना समाप्त कर दिया। वही तपन भौमिक ने दुलेसिंह सिसोदिया से लिखित आवेदन लेकर सीएम शिवराजसिंह चौहान तक उनकी बात पंहुचाने का आश्वासन भी दिया है। जिसके बाद भाजपा नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष दुलेसिंह सिसोदिया ने अपना धरना समाप्त कर दिया। वही दुलेसिंह ने कहा कि यदि आने वाले समय में उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी, जिला लोकतंत्र सेनानी संघ जिलाध्यक्ष रमेश परमार, पूर्व विधायक फूलचन्द्र वेदिया एवं सन्तोष जोशी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाशनारायण बजाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया, लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, लोकतंत्र सेनानी प्रहरी जिला संयोजक राजेश देसाई, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी, भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, महेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, पूर्व भाजपा महामंत्री के एल कुल्मी, पूर्व जनपद अध्यक्ष चंदरसिंह कांवल, करणसिंह सिसोदिया, कालूसिंह गणेशपुरा, मुकेश हरदेनिया, राधेश्याम सूर्यवंशी, सुरेश गोहाटिया, पीरूलाल गोहाटिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पबजी गेम अब बना रहा मौत का खेल, छात्र मोबाइल पर गेम खेलते समय चीखा, हुई मौत

Mon Sep 6 , 2021
देवास, अग्निपथ। हमारे देश में मोबाइल में ऑनलाइन गेम्स खेलने का प्रचलन लगातार बढ़ता जा रहा है। गेम्स खेलने के लिए युवा पीढ़ी लगातार मोबाइल पर ही दिखाई देती है। इसका खास कारण यह भी है कि स्कूलों में जब से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की है तब से ही युवा […]

Breaking News