सुसनेर, अग्निपथ। सुसनेर के मटन मार्केट के पीछे स्थित खेत पर ग्यारस-चवदश के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हादसे में ढोल बजाने वाले और पूजा कर रहे परिवार के लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।
पूजा के दौरान मचा हड़कंप प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर मदनलाल अपने परिवार के साथ घायलों की चवदश पर पोलया महाराज की पूजा-अर्चना करने खेत पर गए हुए थे। पूजा का दौर जारी था और ढोल बज रहा था, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।
अस्पताल में उपचार जारी मधुमक्खियों के काटने से गंभीर रूप से घायल हुए मदनलाल पिता नाथूलाल, महेश पिता मदनलाल और सतीश को तत्काल पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल सुसनेर ले जाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नीलम जैन ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अन्य घायलों को मामूली चोटें आने के कारण वे अस्पताल नहीं पहुंचे।

